निसार ने आठ साल से पहले हिन्दू लड़की रानी कायस्थ के साथ शादी की थी। तब से वह अपना जीवन एक हिन्दू की तरह गुजार रहे हैं। वह सनातन धर्म अपनाकर हिन्दू रीति रिवाज से एक बार फिर अपनी पत्नी के साथ विवाह करना चाहते थे। इसलिए घरवापसी के बाद उनकी शादी उनकी पत्नी से फिर करवाई गई।
![]() |
| मोहम्मद निसार हिंदू धर्म अपनाकर सोनू सिंह बने |
मध्य प्रदेश राज्य के मंदसौर के रहने वाले मोहम्मद निसार ने इस्लाम मजहब छोड़कर हिन्दू धर्म अपना लिया है। निसार मोहम्मद ने 8 साल पहले हिन्दू युवती से शादी की थी। वह शुक्रवार (30 सितंबर 2022) को गायत्री मंदिर में वैदिक विधि विधान से धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) कर अब सोनू सिंह बन गए हैं।
निसार ने 8 साल से पहले से हिन्दू लड़की रानी कायस्थ के साथ शादी की थी। तब से लेकर वह अपना जीवन एक हिन्दू की तरह गुजार रहे हैं। वह हिंदू धर्म अपनाकर हिन्दू रीति रिवाज से एक बार फिर अपनी पत्नी के साथ में विवाह करना चाहते थे। चैतन्य सिंह राजपूत ने उनसे शपथ पत्र लेकर उनकी घर वापसी करवाई और वैदिक पद्धति से उनका फिर से विवाह भी कराया।
खबर के मुताबिक निसार ने कहा, “मैं बहुत पहले ही हिंदू धर्म अपना लेता, लेकिन कोई हिम्मत बढ़ाने वाला नहीं था। मेरे दादा का नाम चाँद सिंह था। हमारे पूर्वज हिन्दू थे, इसलिए मैंने अपना नाम सोनू सिंह रखा और हिन्दू धर्म अपनाया। मुझे नमाज पढ़ना नहीं आता और ना ही मैंने कभी कुरान पढ़ा है। मुझे हिंदुओं की तरह रहना अच्छा लगता था। इसलिए मैं तिलक लगाता था। भारत का कानून मुझे इस बात की अनुमति देता है कि मेरी आस्था जिस धर्म में हो मैं उसे अपना सकूँ।”
बता दें कि इससे पहले सितंबर 2022 की शुरुआत में मंदसौर में ही एक मुस्लिम लड़की ने हिन्दू युवक से शादी करके सनातन धर्म अपनाया था। इकरा ने इशिका बनकर 9 सितम्बर 2022 को गायत्री मंदिर में विधि-विधान से घर वापसी की थी। इस शादी को भी चैतन्य सिंह राजपूत (पूर्व जफर) ने ही सम्पन्न करवाया था।
उन्होंने इस मामले में ऑपइंडिया से बात भी की थी। उन्होंने बताया था कि दूल्हे का नाम राहुल वर्मा है, जो मूल रूप से मंदसौर का रहने वाला है। राहुल अपने परिवार सहित राजस्थान के जोधपुर में रहता है और वहीं पर पढ़ाई के साथ डांस क्लास चलाता है। लड़की इकरा राहुल वर्मा की पड़ोसन थी और वहीं से दोनों का प्यार शुरू हुआ था।

0 Comments